Discover the foundation, values, and the driving force behind Global Vision School.
"To be a world-class institution of learning that nurtures ethical leaders, innovative thinkers, and responsible global citizens through a balance of tradition and modern technology."
Late Shree Radhey Lal Verma ,Ex. Teacher, UP Basic
समाज का वास्तविक उत्थान केवल और केवल शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। शिक्षा बच्चों को केवल ज्ञान नहीं देती, बल्कि सोचने की सही दिशा, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है। शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है। यह अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना भी विकसित करती है।
समाज निर्माण का आधार निरंतर सीखने की प्रक्रिया पर आधारित होता है। ज्ञान का एक छोटा-सा दीपक भी समय के साथ प्रखर ज्योति बन जाता है। हमारा कर्तव्य है कि इस ज्योति को अखंड रूप से प्रकाशित रखें।
यदि हम केवल स्वयं सीखने तक सीमित न रहें, बल्कि दूसरों को भी अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी लें, तो समाज में जागरूकता बढ़ेगी, सोच सकारात्मक होगी और विकास की गति तेज होगी। शिक्षा वह शक्ति है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, और आत्मनिर्भर व्यक्ति ही एक सशक्त, समरस और प्रगतिशील समाज की नींव रखता है।
“कुछ किए बिना जय-जयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।”
— हरिवंश राय बच्चन
The dedicated individuals steering Global Vision School towards excellence.
Chairman
Manager
Coordinator